Lord Jagannath Rath Yatra public tide of devotion and spirit

Raipur, Chhattisgarh on June 24, 2009 - Lord Jagannath Rath Yatra is conducted by Shri Jagannath Seva Samiti (Service Committee) Gayatri Nagar Raipur Chhattisgarh India. Chhattisgarh Devotional spirit was on road as public tide for holy glimse of Bhagvan Jagannath Rath.

Chhattisgarh Governor, Mr E. S. L. Narsimhan joined the Raipur Rath Yatra with traditional dress. Minister of Culture and Education Shri Brijmohan Agrawal, Agriculture, Animal Husbandry and Fisheries Minister, Shri Chandrasekhar Sahu, the state's first lady Mrs. Vimla Narsimhan, District Panchayat President, Mr. Ashok Bajaj, Secretary to the Governor, Mr. P. C. Dalei were also present.

HighLight - Chhera Buhari with Sone Ka Jhadu - Gold Sweep of Chariot Path
Brother Balbhadra Sister Subhadra with Lord Jagannath Chariot

The Detailed Chhattisgarh Post Story in Hindi -
भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा भक्ति-भावना एवं श्रध्दा का जन ज्‍वार

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ 24 जून 2009 - भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा श्री जगन्नाथ सेवा समिति गायत्री नगर रायपुर छत्‍तीसगढ़ भारत ने आयोजित किया. छत्‍तीसगढ़ भक्ति-भावना एवं श्रध्दा का जन ज्‍वार श्री जगन्नाथ रथ दर्शन के लिये राहों पर बिछा रहा.

भक्ति-भावना से ओत-प्रोत इस रथयात्रा में शामिल राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने पारम्परिक वेश-भूषा धारण कर जगन्नाथ मंदिर से रथ तक मार्ग में सोने की झाडू से बुहारी लगाकर छेरा-पहरा की रस्म अदा की। प्रथम महिला श्रीमती विमला नरसिम्हन ने भगवान श्री जगन्नाथ जी के मार्ग में पवित्र जल का झिड़काव किया। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, भगवान श्री जगन्नाथ जी के प्रतीक को मंदिर से रथ स्थल तक लेकर आये। परम्परागत विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ जी नंदीघोष रथ पर उनके भाई बलभद्र, तालध्वज रथ एवं बहन सुभद्रा देवदलन रथ पर सवार हुई।

रथ यात्रा के पहले मंदिर परिसर में राज्यपाल श्री नरसिम्हन एवं उनकी पत्नी श्रीमती विमला नरसिम्हन, मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने पूजा-अर्चना पश्चात हवन कुंड में पूर्णाहुति दी। राज्यपाल एवं उनकी पत्नी ने श्रध्दालुओं को महाप्रसाद का वितरण भी किया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों एवं श्रध्दालुओं ने भजन कीर्तन कर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बनाया। इससे पहले श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा ने राज्यपाल श्री नरसिम्हन का मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया।

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए। भक्ति-भावना, श्रध्दा एवं धार्मिक आस्था से सराबोर रथयात्रा के अवसर पर संस्कृति एवं शालेय शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि, पशुपालन एवं मछली पालन मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती विमला नरसिम्हन, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री पी.सी. दलेई भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related to - Jaganath | Jagannath | Shri Jagannath | Shree Jagannath | Jagannath Rath Yatra | Jagannath Rath Katra | Raipur Jagannath | Raipur Rath Yatra | Raipur Car Festival | Chhattisgarh Car Festival | Chhattisgarh Chariot Festival | Raipur Chariot Festival